प्रीति अग्रवाल
हरिद्वार, 16 अगस्त। विश्व प्रसिद्ध कांवड़ मेला 2026 के निर्विघ्न, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर रविवार को ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान प्रेस क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एसएसपी भुल्लर को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष बाबर खान ने कहा कि इस वर्ष कांवड़ मेले में करीब 4.80 करोड़ से अधिक कांवड़िये धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। इतने विशाल जनसमूह की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और शहर के यातायात को सुचारू बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा कि एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रभावी रणनीति और पुलिस बल के अथक परिश्रम से यह विशाल आयोजन बिना किसी बड़ी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष दानिश कुरैशी, सागर ठाकुर, विशवास सैनी, रोहन कुमार, गोपाल शर्मा, धर्मराज और अभिषेक कश्यप सहित प्रतिनिधिमंडल के कई सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

More Stories
भारत विकास परिषद लगाएगा तीन दिवसीय कृत्रिम अंग विकलांग शिविर, 3 से 5 अक्टूबर तक होगा आयोजन,,रजिशटरेशन के लिए दीये गये नम्बर पर संपर्क करे..या स्कैन करे
ट्यूबवेलों से उपकरण चोरी की बढ़ती घटनाओं से किसान परेशान, ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार
चौधरी बिजेंद्र सिंह के जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के चेयरमैन बनने पर मनोज प्रधान ने जताया आभार