रुड़की। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जीआरपी रुड़की पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मामले में माननीय न्यायालय से वारंट जारी था और वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था।
पुलिस के अनुसार, परवेज उर्फ संजू पुत्र खुर्शीद, निवासी इमाम साहब रोड, कलियर, करीब तीन वर्षों से फरार चल रहा था।
पुलिस टीम को मुखबिर से वारंटी के संबंध में सटीक सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने उसके संभावित ठिकाने पर दबिश देकर परवेज उर्फ संजू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तार वारंटी
परवेज उर्फ संजू पुत्र खुर्शीद, निवासी इमाम साहब रोड, कलियर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- अ0उ0नि0 सुशील तिवारी, प्रभारी चौकी जीआरपी रुड़की
- हे0का0 30 ओमपाल सैनी
- कां0 164 जाहुल मिर्जा
- का0 10 अमित कुमार
- कां0 54 जितेंद्र कुमार
जीआरपी पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
भारत विकास परिषद लगाएगा तीन दिवसीय कृत्रिम अंग विकलांग शिविर, 3 से 5 अक्टूबर तक होगा आयोजन,,रजिशटरेशन के लिए दीये गये नम्बर पर संपर्क करे..या स्कैन करे
ट्यूबवेलों से उपकरण चोरी की बढ़ती घटनाओं से किसान परेशान, ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार
चौधरी बिजेंद्र सिंह के जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के चेयरमैन बनने पर मनोज प्रधान ने जताया आभार