Tahelka news

www.tahelkanews.com

सड़क पर राहगीरों से गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार,,

Spread the love

झबरेड़ा। सड़क पर राहगीरों से गाली-गलौज ,कर उन्हें परेशान करने और फसाद पर आमादा होने के आरोप में झबरेड़ा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर को अंकित नामक युवक सार्वजनिक स्थान पर राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था और शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति उत्पन्न कर रहा था।

पुलिस टीम ने युवक को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके नहीं मानने पर उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

पुलिस टीम में शामिल

उप निरीक्षक, उमेश कुमार

हेड कांस्टेबल,मोहन चन्द

होमगार्ड,शिव कुमार

 

About The Author