लियाक़त कुरैशी
भगवानपुर:-थाना भगवानपुर क्षेत्र अंतर्गत पडने वाले नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में बोलेरो गाड़ी का टायर फटने से संतुलन बिगड़ गया जिससे बुलेरो गाड़ी बाइक द्वारा कार्य करके लौट रहे दो युवकों से जा टकराई दोनों युवकों को ग्रामीणों ने बमुश्किल गाड़ी के नीचे से निकाला जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरे को हरिद्वार चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर जांच पड़ताल के बाद चिकित्सकों ने घायल युवकों को मृत घोषित कर दिया दोनों युवकों की उम्र 21 22 वर्ष की बताई गई है इतना सुनते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई बताया जाता है की बीती रात्रि देवभूमि बंदाखेड़ी स्थित किसी कंपनी से चालक यात्रियों को छोड़ने करीब 8:00 बजे रुड़की की ओर जा रहा था जैसे ही वह नन्हेड़ा आनंतपुर गांव के करीब पहुंचा तो वहां पर गाड़ी का टायर फट गया बुलेरो गाड़ी उलट-पुलट होकर युवकों पर जा गिरी

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं