लियाक़त कुरैशी
रुड़की:-कोरोना वायरस जैसी संक्रमित महामारी को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी निगाहें बाज जैसी चौककन्नी कर ली है बाहरी व्यक्ति उत्तराखंड की सीमा के अंदर ना घुस पाए इसलिए पुलिस प्रशासन ने ड्रोन कैमरे का सहारा लिया जो दूर दूर तक आवागमन करने वाले यात्रियों पर नजर रखेगा
कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया की यात्रियों के आवागमन को पूर्ण रूप से बंद किए जाने के बाद कुछ यात्री कुछ समय से ट्रेन की पटरी से होकर पैदल यात्रा करके अपने घरों को जाने का प्रयास कर रहे हैं। आज गंगनहर कोतवाली पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम से रेलवे पटरी पर दूर-दूर तक पैदल चलने वाले यात्रियों की निगरानी करने के लिए कार्यवाही की गई। ड्रोन के माध्यम से धारा 144 का पालन कराने के लिए रामपुर और रामनगर इलाकों में भी ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2026–27 का बजट किया प्रस्तुत..2025-26 के सापेक्ष 10.41 प्रतिशत की हुई वृद्धि ..
सोशल मीडिया से दूर रहकर भविष्य निर्माण पर ध्यान दें युवा – एसएसपी,, हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में महिला दिवस के दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन
भाजपा से झबरेड़ा में नए चेहरे की एंट्री, ब्लॉक प्रमुख उतरे मैदान में.. गांव गांव जाकर की मुलाकात