लियाक़त क़ुरैशी
कोरोना वायरस को लेकर मजदूर , गरीबों,असह्य लोगों पर संकट सा छा गया है गरीब मजदूरों की सुविधा के लिए सरकार ने 3 माह का राशन एडवांस में भेज दिया है जिसे लेकर राशन विक्रेता गड़बड़ी कर रहे हैं ऐसा ही एक मामला नगला कुबड़ा में दिखाई दिया जब ग्रामीण राशन लेने पहुंचे तो वहां पर राशन डीलर ने ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया ग्रामीणों का कहना है
राशन विक्रेता राशन कम दे रहा है तथा अधिक पैसे ले रहा है जब राशन विक्रेता को सही राशन देने के बारे में कहा तो उसने ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार किया ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे खाद्य आपूर्ति अधिकारियों ने राशन डीलर को हड़काया
और कहा की चलती इस महामारी के दौर में सभी को राशन मिलना चाहिए खाद्यय आपूर्ति अधिकारियों ने राशन विक्रेता को कहा कि जिस ग्रामीण के राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं है वह तुरंत फार्म भर के कार्यालय में भेजें जिन्हें तत्काल में ऑनलाइन किया जाएगा उन्होंने कहा कि यदि दोबारा ग्रामीणों द्वारा राशन कम देने की शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी

More Stories
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा
मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस*