लियाक़त कुरैशी
रुुड़की:-। एक ग्रामीण युवक ने जिला पूर्ति अधिकारी हरिद्वार को लिखे पत्र के द्वारा सूचना अधिकार नियम के अंतर्गत जिले भर के राशन विक्रेताओं को दी गई इलेक्ट्रॉनिक सुविधाओं का जवाब मांगा तथा एक प्रतिलिपि जिलाधिकारी हरिद्वार व क्षेत्रीय खाद्यय अधिकारी रुड़की को भी भेजी।
ग्रामीण मोहम्मद यूनुस निवासी मुस्तफाबाद ने कहा कि पिछले 10 वर्ष से राशन विक्रेताओं को शासन की ओर से लैपटॉप दे रखे है और रिचार्ज का पैसा भी अलग से मिलता है लेकिन विभाग ने ये पैसा आज तक नही दिया उस पैसे को संबंधित अधिकारी हड़प कर रहे हैं ग्रामीण युवक ने सूचना अधिकार के अंतर्गत लिखे पत्र में कहा कि हरिद्वार के समस्त उचित दर विक्रेताओं को लैपटॉप का रिचार्ज का पैसा शासन की ओर से दिया जा रहा है उसका पूर्ण विवरण प्रदान किया जाए और यह सूचना प्रदान की जाए की किस योजना के अंतर्गत किस उचित दर विक्रेता को कितना पैसा और कब दिया गया और उसका पक्के बिल की प्रति उपलब्ध कराई जाए तथा उचित दर विक्रेता को गोदाम से आवश्यक वस्तुओं की प्राप्ति के लिए जो शासन द्वारा पैसा गोदाम को नेटवर्क का दिया जा रहा है उसकी पूर्व सूचना उपलब्ध कराई जाये,,

More Stories
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप