लियाक़त कुरैशी
भगवानपुर :-बीड़ी इण्टर कॉलेज,भगवानपुर में डेंगू से बचाव के लिए विद्यालय के समीप रुके हुए तालाब के पानी में मिट्टी का तेल एवं कीटनाशकों का छिड़काव कराया गया तथा जन जागरूकता हेतु ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने बताया कि डेंगू मच्छर जनित बीमारी है जो एडीज नामक मच्छर काटने से फैलती है।यह मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन में काटता है। यह मच्छर बहुत ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता।इसलिए अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें ।ऐसे कपड़े पहने जिससे शरीर का अधिकांश भाग ढका रहे। कूलर आदि के पानी को हर सप्ताह साफ करें तथा मच्छरदानी एवं मच्छर भगाने वाले रेपेलेंट का प्रयोग करें।
निबंध प्रतियोगिता की संयोजक एवं निर्णायक श्कल्पना सैनी व नेत्रपाल ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें
*जूनियर वर्ग में*
कक्षा 8 की काफिया अंसारी ने प्रथम
कक्षा 6 के शिवानी सैनी ने द्वितीय
कक्षा 8 की विशाखा व सानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
*जबकि सीनियर वर्ग में*
कक्षा 10C की छात्रा कु सबिया ने प्रथम
कक्षा 12 की छात्रा मानवी चौधरी ने द्वितीय
कक्षा 10की हिमानी व अभिषेक गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर संजय पाल, नेत्रपाल, सुधीर सैनी,निखिल अग्रवाल, अंजू पवार तथा अर्चना पाल आदि शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, 3.36 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, कहा- हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम सख्त, विभागों से मांगी कार्यवाही रिपोर्ट