लियाक़त कुरेशी
झबरेडा:- इकबालपुर शुगर मिल चलने के लिए लगभग पूरी तैयारी कर चुकी है इससे पहले जाम की समस्या को दूर करने के लिए झबरेड़ा थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने इकबालपुर मिल प्रबंधक सुरेश शर्मा के साथ बैठक की और उन्हें जाम ना लगने का तरीका समझाया शुगर मिल के सुचारू हो जाने के बाद इकबालपुर पुहाना झबरेडा रोड पर किसानों कि गन्ने से भरे वाहन के कारण अत्यधिक जाम लग जाता है
जिससे एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहन को भी निकलने में बड़ी कठिनाई उठानी पड़ती है थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने मिल प्रबंधक सुरेश शर्मा को अपने कार्यालय में बुलाकर जाम ना लगने का तरीका समझाया उन्होंने बताया की इकबालपुर पुलिस चौकी के पीछे जो शुगर मिल का खाली प्लाट पड़ा हुआ है उसमें गन्ने से भरे वाहनों को एकत्र किया जाए तथा इकबालपुर शुगर मिल की दीवार के एक साइड में वाहनों को चलाया जाए थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने मिल प्रबंधक को अवगत कराया की रेलवे फाटक इकबालपुर से लेकर कुंजा रोड तक बड़ी-बड़ी लाइटों की व्यवस्था की जाए जिससे रात्रि में गन्ना किसानों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े उन्होंने यह भी कहा की इकबालपुर मिल की ओर से सड़क पर सिक्योरिटी की व्यवस्था की जाए तथा आपातकालीन स्थिति के लिए एंबुलेंस को तैयार रखा जाए मिल प्रबंधक सुरेश शर्मा ने बताया कि इस सत्र में इकबालपुर शुगर मिल की व्यवस्था में अत्यधिक सुधार लाया गया है इस बार ना तो किसानों के वाहनों की लाइन टूट होगी और ना ही बाहर सड़क पर जाम लगेगा।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल