लियाक़त कुरेशी
रुड़की:- झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल द्वारा नगर निगम अधिकारियों के साथ असभ्य भाषा मे बात का करना रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा को अच्छा नही लगा रुड़की विधायक
प्रदीप बत्रा का कहना है मुझे सोसल मीडिया के माध्यम से पता चला की हमारे झब्रेडा विधायक अधिकारियों के साथ बड़े गुस्से में बात कर रहे है उन्हें सभ्यता के दायरे में रहकर बात करनी चाहिए क्योंकि वह एक जन प्रति निधि है जन प्रतिनिधि का बात करने का एक प्रोटोकॉल होता है रुड़की विधायक पर टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि देशराज कभी प्रदीप बत्रा नहीं बन सकता प्रदीप बत्रा और देशराज में जमीन आसमान का अंतर है दूसरी ओर वार्ड नंबर 22 कृष्णा नगर पार्षद शिवानी कश्यप प्रतिनिधि संजय कश्यप ने कहा कि बीते रोज सड़क तथा पार्क के शिलान्यास को हमने खुद झबरेड़ा विधायक को फोन के द्वारा आमंत्रित किया था लेकिन किसी कारण वंश वह नहीं आ सके तथा उनकी पत्नी वैजयंती माला ने हमारे कार्यक्रम में आकर शोभा बढ़ाई पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप ने बताया कि यह कार्यक्रम नगर निगम के द्वारा नहीं कराया गया

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल