छत के रास्ते से घुसकर अज्ञात चोर ने उड़ाई गल्ले से 60 हजार की नगदी
लियाकत कुरैशी
कलियर:-छत के रास्ते से घुसकर अज्ञात चोर घर में बनी दुकान से हजारों रुपए चोरी कर ले गए पीड़ित ने थाना कलियर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की 
जानकारी देते हुए रईस निवासी मुकरपुर ने बताया कि मैं अपने परिवार के साथ गांव में ही अपनी बहन की दसवे की रस्म पूरी करने गया था पीड़ित ने बताया कि मैंने अपने घर में एक परचून की दुकान खोल रखी है जिसमें परचून का सामान तथा गले में करीब ₹60हजार रखे हुए थे अज्ञात चोर हमारी गैरमौजूदगी में छत के रास्ते से घुस आए और गले में रखी 60 हजार की नगदी उड़ा ले गए तथा सामान को भी खुर्द बुर्द कर दिया पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

More Stories
छोटी छोटी बातों पर झगड़ने वाले दो युवकों का झबरेड़ा पुलिस ने किया चालान
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने हरिद्वार पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
हरिद्वार में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, 3.36 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य