लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा:-5 वर्ष पूर्व कार्य करते समय असाही ग्लास कर्मचारी के ऊपर कांच की सीट गिर गई थी जिससे उसके शरीर में कांच का टुकड़ा घुस गया था लेकिन 25 वर्षीय कर्मचारि 5 वर्ष बीत जानने के बाद भी तड़फ तड़फ कर अपनी जिंदगी जी रहा है ।
पूर्व विधायक हरिदास के पुत्र आदित्य बृजवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अरुण कुमार निवासी लाठर देवाहुन वर्षो से असाही इंडिया ग्लास लाठरदेवाहुन कंपनी में कार्य करता आ रहा है लेकिन 2015 में अरुण के ऊपर कार्य करते समय कांच की सिट गिर गयी थी जिस कारण कांच का एक टुकड़ा टूटकर उसके शरीर के किसी हिस्से घुस गया बताया जाता है 5 वर्ष पूर्व भगवती अस्पताल में अरुण का ऑपरेशन हुआ था लेकिन ऑपरेशन सफल न होने के कारण अरुण आज भी तड़फ तड़फ कर जिंदगी जीने को मजबूर है असाही इंडिया ग्लास में पहुंचे पूर्व मंगलौर मंडी समिति चेयरमैन आदित्य बृजवाल व पीड़ित के परिवार ने बीमार अरुण को सही इलाज तथा उसके परिवार स्थाई नौकरी देने की कंपनी यूनिट हेड से दरखास्त की आदित्य का कहना है कि परिवार में अरुण के सिवा कोई कमाने वाला भी नहीं है अब ऐसी हालत में वह कहां जाएगा।

More Stories
नशे के खिलाफ गूंजा कवियों का स्वर, रुड़की में आयोजित हुआ विराट कवि सम्मेलन
पूर्व प्रधान पदम सिंह सैनी के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम, जनसमर्थन के बीच विधायक का किया गया अभिनंदन
राजा विजय सिंह और सेनापति कल्याण सिंह का बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा: डॉ. गौरव चौधरी