लियाकत कुरैशी
झबरेडा’:- झबरेड़ा के आर्मी चौक पर सड़क पार करते हुए 5 वर्षीय बच्चे को टेम्पू चालक ने अपनी चपेट में लेकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया तथा मौके से फरार हो गया आसपास के लोगो ने बच्चे को उठाकर कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया।
सुंदरम (5y) निवासी झबरेड़ा कस्बे में आर्मी चौक के पास सड़क पार कर रहा था तेज गति से आ रहे अज्ञात टेम्पू चालक ने 5 वर्षीय सुंदरम को अपनी चपेट में लेकर घायल कर दिया और मोके से फरार हो गए आसपास से एकत्र लोगो ने घायल बच्चे को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया मोके पर पहुंचे परिजनों की घायल बच्चे को देखकर होशहवास उड़ गए वही झबरेड़ा थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार का कहना है कि अज्ञात टेम्पू चालक की तलाश की जा रही है परिजनों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्यवाही अमल में ली जाएगी

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ