लियाक़त कुरेशी
हरियाणा प्रदेश के भिवानी पीएनडीटी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आवास विकास में कि छापामारी कर दो दलालों सहित डॉक्टर को किया गिरफ्तार लिया है मौके से डॉक्टर एनडी अरोड़ा के पास से टीम को ₹10000 नगद,संजय के पास से ₹14000 तथा यशपाल के पास से ₹11000 की राशि बरामद हुई है।
टीम में शामिल नोडल अधिकारी डॉ.अनीता एवं डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि लंबे समय से रुड़की के इस निजी अस्पताल में लिंग जांच की शिकायतें मिल रही थी,जिसमें चिकित्सक मोटी रकम लेकर अल्ट्रासाउंड के माध्यम से लिंग जांच कर रहे थे। उन्होंने इसकी धरपकड़ के लिए एक टीम का गठन किया तथा एक महिला को अल्ट्रासाउंड के लिए तैयार किया,जिसका संपर्क झज्जर हरियाणा निवासी यशपाल से हुआ,
जिसने बताया कि वह रुड़की में लिंग की जांच करवा देगा।यशपाल ने मंगलौर निवासी संजय से संपर्क किया तथा दोनों के बीच सौदेबाजी तय होने के पश्चात महिला को रुड़की के आवास विकास में बने अस्पताल में लाया गया,जहां उनसे ₹35000 में लिंग की जांच का सौदा तय हुआ।महिला का अल्ट्रासाउंड हुआ वैसे टीम ने छापेमारी कर दी तथा धरपकड़ की कार्रवाई की।ज्ञात रहे कि पूर्व में भी डॉक्टर अरोड़ा द्वारा इस प्रकार के मामलों में गिरफ्तारी हो चुकी है।

More Stories
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप