लियाक़त कुरेशी
झबरेड़ा/इकबालपुर: दिन पर दिन बढ़ती हुई दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय है कहीं सीपीयू तो कहीं ट्रैफिक अधिकारी वाहन चेक करने में लगे हुए हैं इकबालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज मोहन कठैत ने भी दर्जनों वाहनों के चालान काटे
इकबालपुर चौकी इंचार्ज मोहन कठैत ने जानकारी देते हुए बताया की उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बिना हेलमेट और बिना मास्क वाले वाहन यात्रियों के चालान काटे गए हैं ताकि आइंदा यात्री अपने दुपहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर चले और कोरोनावायरस जैसी बीमारी को नेस्तनाबूद करने के लिए मास्क का प्रयोग करें
इकबालपुर झबरेड़ा मार्ग पर पहले भी बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों की दुर्घटना हो चुकी है चेकिंग के दौरान कुछ यात्री तो यह बहाना कहते हुए मिले कि हम दवाई लेने जा रहे हैं कागज और हेलमेट लेना याद नही रहा लेकिन इकबालपुर चौकी इंचार्ज मोहन कठैत ने चालान काटने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया कि यदि आगे इस तरह का बहाना बनाया जो गाड़ी को सीज कर दिया जाएगा

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि