लियाक़त कुरैशी
भगवानपुर —तहसील भगवानपुर में सभी अधिवक्ताओं ने होली मिलन कार्यक्रम रखा जिसमें सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को रंग बिरंगे गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा एक दूसरे का मुंह मीठा कराया इस मौके पर बोलते हुए भगवानपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हिमांशु कश्यप ने कहा की बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होली का भी सामाजिक महत्व होता है लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक हो जाते हैं हिमांशु कश्यप ने कहा है कि अगर किसी को लाल रंग का गुलाल लगाया जाए तो सभी तरह के मनभेद और मतभेद दूर हो जाते क्योंकि लाल रंग प्यार और सौहार्द का प्रतीक होता है होली दहन के बाद अगले दिन भारत का सबसे रंगीन दिन होता है लोग सुबह उठते हैं और भगवान की पूजा में रंग अर्पित करते हैं होली बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है यह रंगीन त्यौहार लोगों को एकजुट करता है और जीवन से सभी प्रकार के नकारात्मक को दूर करता है कार्यक्रम में अध्यक्ष संजीव वर्मा ,कोषाध्यक्ष हिमांशु कश्यप एडवोकेट ,उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष पलटूराम ऐडवोकेट, सचिव हंसराज सैनी, सह सचिव नरेश पाल ऐडवोकेट ,पुस्तकालय अध्यक्ष सतीश कुमार बर्मन ,पूर्व अध्यक्ष शिशु पाल ऐडवोकेट, व हमारे सीनियर एडवोकेट विष्णु दत्त कश्यप आदि आदि मौजूद रहे

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ