लियाक़त कुरैशी
झबरेड़ :- कश्यप समाज ने ग्राम मानकपुर आदमपुर में महर्षि कश्यप जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई इस मौके पर मिठाई का वितरण भी किया गया तथा एक दूसरे को महर्षि कश्यप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी इस मौके पर बोलते हुए एडवोकेट हिमांशु कश्यप ने कहा महर्षि कश्यप राग-द्वेष रहित, परोपकारी, चरित्रवान और प्रजापालक थे। वे निर्भीक एवं निर्लोभी थे। कश्यप मुनि निरन्तर धर्मोपदेश करते थे, जिनके कारण उन्हें ‘महर्षि’ जैसी श्रेष्ठतम उपाधि हासिल हुई। समस्त देव, दानव एवं मानव उनकी आज्ञा का अक्षरशः पालन करते थे। उन्होंने कहा की कश्यप को ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माना गया हैं। पुराणों अनुसार हम सभी उन्हीं की संतानें हैं। सुर-असुरों के मूल पुरुष ऋषि कश्यप का आश्रम मेरू पर्वत के शिखर पर था, जहाँ वे परब्रह्म परमात्मा के ध्यान में लीन रहते थे। समस्त देव, दानव एवं मानव ऋषि कश्यप की आज्ञा का पालन करते थे। कश्यप ने बहुत से स्मृति-ग्रंथों की रचना की थी।
इस मौके पर एडवोकेट हिमांशु कश्यप एडवोकेट यशपाल कश्यप ठेकेदार सत्य प्रकाश कश्यप चेयरमैन जीवी सहकारी समिति मानकपुर राजपाल कश्यप उपाध्यक्ष मत्स्य जीवी फेडरेशन लिमिटेड हरिद्वार रामपाल कश्यप उपाध्यक्ष महा ऋषि कश्यप समिति मानकपुर अनंत कश्यप कुलवंत कश्यप भूषण कश्यप विक्रम कश्यप मास्टर विनय कश्यप सचिव मत्स्य जीवी सहकारी समिति मानकपुर श्रवण कश्यप हर्ष कश्यप सचिन कश्यप फलौदा आदि व्यक्ति उपस्थित रहे

More Stories
डीपीएस स्कूल रुड़की में सूर्य प्रताप सिंह सेखों ने किए 90% अंक प्राप्त,माता पिता का सीना हुआ चौड़ा..
बाबा साहब की मूर्ति का आकार बढ़ाने को लेकर आसपा नेता महक सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को सौंपा ज्ञापन..
डीएवी कॉलेज विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग, पुलिस को दिया ज्ञापन