लियाक़त कुरैशी
भगवानपुर–शार्ट सर्किट होने से गन्ना पेरने वाली चरखी में लाखों रुपए का भारी भरकम नुकसान हो गया सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया

जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चुड़ियाला गांव के समीप शनि देव मंदिर के पास गन्ना पेरने वाली चरखी में अचानक बिजली का शॉर्ट सर्किट होने से तरंगों ने भयानक आग का रूप धारण कर लिया जिससे वहां पर रखा कीमती सामान दो मोटरसाइकिल क्रेट में रखी 150 कुंतल मिठाई तथा चार पंखे और अन्य सभी सामान जलकर राख में तब्दील हो गया चर्खी स्वामी जुल्फान ने बताया कि आग लगने से करीब ₹3लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया उन्होंने बताया अबकी बार कच्ची मिठाई का दाम कम होने के चलते चरखी में काम करने वाले मजदूरों को घाटे के रूप में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है अब जो कुछ बचा था वह शॉर्ट सर्किट होने के कारण जलकर राख हो गया उन्होंने कहा कि मजदूरों की ओर ध्यान देते हुए सरकार को मदद के लिए आगे आना चाहिए जो सामान जलकर राख हो है उसका मुआवजा देना चाहिए

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ