लियाक़त कुरेशी
झबरेड़ा:- रुड़की से थाना झबरेड़ा ड्यूटी पर जा रही महिला दरोगा से नीलगाय टकरा गई जिससे महिला दरोगा नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह दरोगा को संभाला और पुलिस को सूचना दी!
जानकारी के अनुसार महिला दरोगा अंशु चौधरी करीब 7माह से थाना झबरेड़ा में तैनात है रोज की भांति वह रुड़की से सुबह के समय थाना झबरेड़ा अपनी स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही थी जैसे वह लाठरदेवा शेख के पास पहुंची तो अचानक जंगल की ओर से आई नीलगाय महिला दरोगा की स्कूटी से टकरा गई जिससे महिला दरोगा नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई वहां से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह महिला दरोगा को संभाला और सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने महिला दरोगा को उठाकर करौंदी के आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उनका इलाज चल रहा है बताया जा रहा है कि नीचे गिरने से महिला दरोगा के सिर में चोट आई है

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि