लियाकत कुरैशी
रुड़की।नगर निगम सभागृह में मेयर गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त नूपुर वर्मा द्वारा रुड़की के पुलिस अधिकारियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।नवनियुक्त सीओ बीएस चौहान,गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह तथा सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा को चार्ज संभालने व निवर्तमान गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल को विदाई दी गई।
मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रुड़की नगर में पुलिस प्रशासन का जहां सुरक्षा एवं जन सेवा को लेकर कार्य सराहनीय रहा,वहीं कोविड-19 के चलते पुलिस की सेवाएं भी यादगार रहीं।उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी दिन-रात नगर की जनता की सेवा में तत्परता से लगे रहे।नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन साथ मिलकर नगर के हितों के लिए कार्य करेंगे तथा नगर निगम की ओर से जो भी संभव होगा सहयोग पुलिस को मिलता रहेगा।मेयर गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों का स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मान किया गया।इस अवसर मृदुल कुमार,पार्षद डॉ.नवनीत शर्मा,चंद्रप्रकाश बाटा,अनूप राणा,अमित प्रजापति,राकेश गर्ग,वीरेंद्र गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप तोमर व मुस्तकीम उर्फ काला,अविनाश त्यागी,आलोक सैनी,विनीत पुरी,गोपाल सोनकर,चंद्रशेखर जाटव,अनुज सिंह,अमन राजपूत,अनूप शर्मा, ललित वालिया,सार्थक गोयल, इमरान देशभक्त व नवीन रमोला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि