रुड़की।गंग नहर किनारे स्थित नवनिर्मित बद्रीश पार्क को उसके नाम के अनुरूप आकर्षित बनाने के लिए प्रसिद्ध बद्रीनाथ मंदिर की कलाकृति बनाने का कार्य किया जा रहा है।यह कार्य लगभग अपने अंतिम चरण में है तथा यहां पर औषधीय पौधे भी रुपए जा रहे हैं। मेयर गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने पाक के कार्यों का निरीक्षण किया और बताया कि गंग नहर किनारे सिंचाई विभाग के कार्यालय के सामने बद्रीश पार्क बनाया गया है,जिसका उद्घाटन दस दिन पूर्व किया गया था।निगम इस पार्क को औषधिय पार्क के रूप में विकसित करना चाहता है,इसके चलते यहां पर औषधीय पौधे भी लगाए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए उसमें अब रंगाई व पुताई का कार्य भी किया जा रहा है।कहा कि पार्क में आने वालों को सुखद अनुभव तो होगा ही साथ ही उनको पार्क में बद्रीनाथ मंदिर की कलाकृति के भी दर्शन होंगे।

More Stories
डीपीएस स्कूल रुड़की में सूर्य प्रताप सिंह सेखों ने किए 90% अंक प्राप्त,माता पिता का सीना हुआ चौड़ा..
बाबा साहब की मूर्ति का आकार बढ़ाने को लेकर आसपा नेता महक सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को सौंपा ज्ञापन..
डीएवी कॉलेज विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग, पुलिस को दिया ज्ञापन