लियाकत कुरैशी
रुडकी:-झबरेड़ा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम तांसिपुर में एक किसान बीमारी के कारण अपना घर बेचने को मजबूर है उत्तराखंड राज्य में सुनवाई न होने के कारण पीड़ित किसान के भाई ने पलायन कर पड़ोसी राज्य में जाकर गुजर बसर करने की बात कही है पीड़ित ने बताया किसानों की दुगनी आय की बात कहने वाली सरकार का कोई नुमाइंदा तो क्या किसान संगठन का एक व्यक्ति भी दुःख बाटने नही आया। 


बुजुर्ग किसान यशपाल त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा पोता राजतवीर त्यागी पिछले दो माह से ट्यूमर जैसी भयंकर बीमारी से जूझ रहा है तथा दल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है उन्होने बताया कि अपोलो अस्पताल में ऑपरेशन का बिल करीब 9लाख रु आया है जो हमने यार, रिस्तेदारो से लेकर जमा किया है लेकिन आगे खर्च उठाने के लिये अपना घर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है पीड़ित के भाई ने बताया कि इकबालपुर शुगर मिल पर पिछले वर्षों का हमारा करीब साढ़े आठ लाख रु बकाया है जिसका प्रति वर्ष 48हजार रुपये बैंक को ब्याज देना पड़ रहा है पीडित किसान के भाई ने राज्य सरकार से पिछले वर्षों का गन्ना भुगतान दिलाने की गुहार लगाई

More Stories
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप