लियाकत कुरैशी
भगवानपुर –बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर में *राष्ट्रीय एकता सप्ताह* तथा *सद्भावना दिवस* पर समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को राष्ट्रीय एकता व सद्भावना की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सभी भारतीयों में आपसी भाईचारा तथा प्रेम सौहार्द को बढ़ाकर समाज को सही दिशा में ले जाना है। छात्र छात्राओं को आपसी सद्भाव के महत्व को समझाते हुए कहा कि आज विश्व एक परिवार कुटुंब की तरह है।सभी का सम्मान करना भारत की संस्कृति एवं संस्कार हैं।
नोडल अधिकारी रजत बहुखंडी ने कहा की *एक्ट लोकली थिंक ग्लोबली
व्यायाम शिक्षक सुधीर सैनी ने भी अपने विचार रखते हुए छात्र-छात्राओं को *राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना* की शपथ दिलाईl
इस अवसर पर संजय पाल निखिल अग्रवाल,नेत्रपाल, जुल्फिकार, कु ललिता, रितु वर्मा, अनुदीप, संगीता गुप्ता तथा अर्चना पाल आदि उपस्थित रहे।

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि