*रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल पदोन्नति आदि मांगों को लेकर 23 वे दिन भी जारी, कार्य और आम जन हुआ प्रभावित, राजस्व परिषद देहरादून कार्यालय में क्रमिक हड़ताल पर बैठे अध्यक्ष और मंत्री।*
लियाक़त अली
देहरादून समाचार: रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल 23वे दिन भी जारी है जिला हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखंड के सभी रजिस्टार ऑफिस पिछले 23 दिन से बंद पड़े हैं जिनमें कोई कार्य दाखिल खारिज, नकल खतौनी आदि का किसी भी प्रकार का नहीं किया जा रहा है क्योंकि रजिस्टार कानूनगो पदोन्नति को लेकर हड़ताल पर है उनकी मांग है कि लेखपाल और कानूनगो की तरह रजिस्टार कानूनगो को भी पदोन्नत किया जाए, जानकारी के अनुसार राजस्व परिषद इस मांग को मान ने के लिए तैयार है
लेकिन उत्तराखंड लेखपाल संघ इसमें अड़चन पैदा कर रहा है, रजिस्टार कानूनगो की माने तो उनके साथअन्याय हो रहा है जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है जब तक हड़ताल जारी रहेगी इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश साहा ,मंत्री मनोज कुमार पांडेय,रमेश प्रसाद ,राजेश मारवा, आलोक सिंह, सतीश कुमार, अमरीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि