पुलिस चौकी के पास ग्रामीणो ने शव रखकर लगाया जाम 10 लाख रु अनुदान व झबरेड़ा विधायक को मौके पर बुलाने उठाई मांग
लियाक़त कुरैशी
झबरेड़ा:-घटना के दूसरे दिन कश्यप समाज के लोगो ने शव को रखकर इकबालपुर पुलिस चोकी के पास जाम लगा दिया जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गयी ग्रामीणों का कहना है
घटना के दूसरे दिन भी शासन व क्षेत्रीय विद्यायक पीड़ितों की सुध लेने नही आया ग्रामीणों की मांग है कि जब तक मृतक के परिवार को 10लाख रुपए तथा क्षेत्रीय विधायक देशराज कर्णवाल मौके पर नही आ जाते हम किसी भी रूप में जाम नही खोलेंगे जाम लगाने वाले ग्रामीण क्षेत्रीय विधायक से भी नाराज दीखाई दिए ज्ञात हो कि बीते रोज इकबालपुर तास्सिपुर रोड़ पर सिथत धर्मपुर फाजिलपुर चौक के पास बने प्रतिक्षालय में बैठे दो ताऊ चाचा के भाइयों की छत के नीचे दबकर मौत हो गई थी बीते रोज पुलिस प्रसासन ने किसी तरह समझाकर जाम खुलवाने के साथ ही दिया दोनो शव का चिकित्सा परीक्षण कराया दिया था मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी रुड़की ने भी जाम लगाने वाले लोगो को समझाया और प्रशासन स्तर पर सहयोग करने का आश्वासन दिया लेेकिन ग्रामीण अपने बात पर अडिग रहे

More Stories
झबरेड़ा में महक सिंह की दस्तक से चुनावी सरगर्मियां तेज, भिस्तीपुर में घर-घर पहुंच; ग्रामीणों से की सीधी बातचीत
झबरेड़ा विधानसभा में भाजपा टिकट की दावेदारी तेज, अमीलाल वाल्मीकि भी दौड़ में शामिल; आधा दर्जन से अधिक दावेदार मैदान में!
करौंदी में अवैध रूप से काटे गए आम के हरे-भरे पेड़ों की लकड़ी सहारनपुर से बरामद। आरोग्यम अस्पताल के सामने वन माफियाओं ने काटे थे दर्जनों से अधिक आम के पेड़, वन विभाग की टीम ने गागलहेड़ी की लकड़ी टाल से बरामद की लकड़ी