भाजपा उम्मीदवार के कैम्प कार्यालय का हुआ उद्घाटन क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर करूंगा विकास:-मोघा
लियाक़त क़ुरैशी
झबरेड़ा:-झबरेड़ा विधानसभा में टिकट की आस लेकर आए भाजपा से विधायक पद के भावी उम्मीदवार सुरेंद्र मोघा के कैंप कार्यालय का उद्घाटन हुआ जिसमें भारी भीड़ देखने को मिली उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर प्रबोधानन्द महाराज रहे महामंडलेश्वर प्रबोधानन्द महाराज ने उद्घाटन के दौरान कहा

हरिद्वार के संतों ने मुझे उद्घाटन समारोह में अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजा है कैम्प कार्यालय का आज मेरे हाथों से उद्घाटन किया गया सभी संतों का आशीर्वाद सुरेन्द्र मोघा जी के साथ है विधायक पद के भावी उम्मीदवार सुरेंद्र मोघा ने कहा की पिछले कई दशक से भाजपा पार्टी के साथ मिलकर जनता की सेवा कर रहा हूं और विधान सभा झबरेड़ा में भाजपा से टिकट की आस लेकर आया हूं झबरेड़ा की जनता मेरे साथ है मैं पहले से ही झबरेड़ा में घूम रहा हूं और क्षेत्र की जनता के आश्वासन पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हु झबरेड़ा की जनता मुझे विधायक के रूप में देखना चाहती है उद्धघाटन समारोह के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र मोघा ने शहीद चौक पर जाकर शहीदों को श्रंद्धाजलि अर्पित की तथा कस्बेवासियों के आवास पर पहुंचकर आशिर्वाद लिया!

More Stories
मकान से सटाकर बनाई जा रही नाली से मकान को खतरा, मकान स्वामी पहुंचा अगर आयुक्त कार्यालय, निर्माण कार्य रुकवाने के लिए दिया पत्र..
खाताखेड़ी पंचायत चुनाव.. कई बार डाली गई गोली में निकला मास्टर इकबाल का नाम,, ग्रामीणों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन..
झबरेड़ा में नई पहल.. नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने घर घर भिजवाए डस्टबीम,, गंदगी से पूरी तरह मिलेगा छुटकारा