लियाक़त कुरैशी
खानपुर:-भारत सरकार के सूचना एवम् प्रसारण मंत्रालय द्वारा अनुमोदित लोक संस्कृति दल ‘‘उज्जवल सपने’’ द्वारा नेशनल कन्या इण्टर कालेज खानपुर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा कोरोना जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमे कलाकारों ने एक से बढकर एक प्रस्तुति दी।
उज्जवल सपने की टीम में शामिल राजकमल, टिंकू, अजय, विशाल, हिमांशु, मनीषा, कुंवर सिंह, दुष्यंत, मिनाक्षी तथा रूकसार ने गीत व नाटक के माध्यम से छात्रों को बताया कि कोरोना अभी गया नहीं है इसलिये ‘‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’’ का पालन अनिवार्य रूप से करें। हाथों को सैनेटाइज करने, साफ सफाई का ध्यान रखने, खाना खाने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धुलने के प्रति भी छात्रों को जागरूक किया। वैक्सीन की दोनों डोज को भी दल ने जरूरी बताया। 
राजकमल के निर्देशन में टीम ने बेटी बचाओं, बेटी पढाओं नुक्कड नाटक के जरिये एक अच्छा सन्देश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता, सुरेशचन्द कवटियाल, बलराम गुप्ता, प्रमोद कुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, मीनू यादव, सविता धारीवाल, पंकज कुमार, मिनाक्षी, विजय कुमार, पारस कुमार, गायत्री, सुलता देवी सिकदार, अंजुली गुप्ता, बबीता देवी, संजय गुप्ता, सुधा रानी, कुशमणि चौहान, अखिल वर्मा, रंजना, नूतन, सोमेंन्द्र सिंह पंवार, अमित कुमार, विशाल भाटी, बृजपाल, सुन्दर, अशोक कुमार, अनिल कुमार, जावेद आदि उपस्थित रहे।

More Stories
झबरेड़ा विधानसभा में भाजपा टिकट की दावेदारी तेज, अमीलाल वाल्मीकि भी दौड़ में शामिल; आधा दर्जन से अधिक दावेदार मैदान में!
करौंदी में अवैध रूप से काटे गए आम के हरे-भरे पेड़ों की लकड़ी सहारनपुर से बरामद। आरोग्यम अस्पताल के सामने वन माफियाओं ने काटे थे दर्जनों से अधिक आम के पेड़, वन विभाग की टीम ने गागलहेड़ी की लकड़ी टाल से बरामद की लकड़ी
सरकार की अनदेखी के कारण नहीं इकबालपुर शुगर मिल से किसानों का गणभुगतन,किसी भी क्षेत्र में उद्योग का बंद होना अशुभ संकेत संबंधित विभाग के अधिकारियों की जांच कर कार्रवाई की उठाई मांग, बोले—उद्योग का बंद होना क्षेत्र के लिए अशुभ संकेत.. चौधरी कटार सिंह