
उत्तराखंड पुलिस के होनहार सब इंस्पेक्टर वर्तमान में काठगोदाम पुलिस चौकी इंचार्ज अमरपाल की बैराज में डूबने से मौत हो गई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दरोगा अमरपाल सिपाही के साथ गोला बैराज में नहाने गए थे उसी दौरान जब दरोगा डूबने लगे तो उनको बचाने के लिए सिपाही ने भी छलांग लगा दी देखते ही देखते सिपाही भी डूबने लगा को सिपाही को डूबते देख एक गोताखोर ने सिपाही को तो बचा लिया परंतु चौकी प्रभारी काठगोदाम अमरपाल को नहीं बचाया जा सका जिसके चलते उनकी मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली काठगोदाम पुलिस चौकी इंचार्ज की डूबने से मौत को लेकर महकमे में शोक की लहर दौड़ गई बैराज में डूबने से मौत का शिकार हुए चौकी प्रभारी प्रदेश की काशीपुर के रहने वाले बताए जाते हैं

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ