छत गिरने से मां बेटी घायल पड़ोसियों ने भिजवाया अस्पताल
झबरेड़ा.. मकान की छत गिरने से मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई घायलों को पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार थाना झबरेड़ा की इकबालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुनेहटी में बीते रोज आई तेज हवा व बारिश के कारण मकान की छत अचानक टूटकर गिर गई। मकान के अंदर बैठी जोगेंद्र रत्न सिंह 30वर्षीय पत्नी रूमा व मासूम बेटी 2वर्षीय लड्डो गंभीर घायल रूप से घायल हो गई घायलों मां बेटी के सिर में अधिक चोट बताई जा रही हैं पड़ोसियों ने दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया घायल 30वर्षीय रोमा ने बताया की गनीमत रही की छत गिरने से पहले। मोहल्ले के बच्चे भी अंदर मकान में खेल रहे थे लेकिन तेज हवा को देखते हुए बच्चे अपने घर चले गए। जोगेंद्र सिंह ने उत्तराखंड की धामी सरकार से शीघ्र पक्का मकान बनवाने की गुहार लगाई ही ताकि अचानक होने वाली घटना से बचा जा सके।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल