रुड़की,,
वरिष्ठ पत्रकार एवं विधायक खानपुर उमेश कुमार ने फिर खानपुर विधानसभा को सड़कों की नई सौगात दी है उमेश कुमार के द्वारा गुरुवार को पांच सड़कों का उद्घाटन किया गया था और इसी कड़ी में शुक्रवार को भी विधायक उमेश कुमार ने 4 सड़कों की सौगात कर्नल एनक्लेव, ग्राम खटका, गंगा एनक्लेव ग्राम टोड़ा अहतमाल में सड़क व नाले की सौगात दी है इन क्षेत्रों में उद्घाटन से पूर्व वरिष्ठ पत्रकार विधायक खानपुर उमेश कुमार का ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया ।

। उमेश कुमार का कहना है कि लगातार खानपुर विधानसभा में सड़के बनायी जा रही है । जो पिछले 20 सालों के अंदर पूर्व विधायक नहीं करवा पाए जगह-जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे थे पानी की बड़ी समस्या थी निजात दिलाने के लिए विधायक निधि व अन्य मदो से लगातार सड़कों का निर्माण बड़े स्तर पर करवाया जा रहा है । भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा । इस अवसर पर कपिल त्यागी, नरेश शर्मा गौतम शर्मा, कैप्टन जी सी भट्ट ,हिम्मत सिंह राणा अध्यक्ष गंगा एनक्लेव, सिमरनजीत सिंह ,चौधरी रवि एडवोकेट , शेरू राणा, नदीम कल्लू जलालपुर, शाद अली ,वाजिद प्रधान , समी एडवोकेट , जुबेर अली सतीश प्रधान आदि मौजूद रहे

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल