तहलका न्यूज़
झबरेड़ा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं झबरेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के कांग्रेसी आवेदन करता राव कुर्बान ने अपने आवास पर समर्थकों के साथ एकत्र होकर पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर गौरव चौधरी को अपना भरपूर समर्थन दिया है। राव कुर्बान के प्रतिनिधि उनके पुत्र एडवोकेट राव बिलावर ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी का आदेश सर्वोपरि है क्योंकि हम पुराने कांग्रेस के सिपाही हैं और कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार हमने अपना समर्थन डॉक्टर गौरव चौधरी को दिया है
उन्होंने कहा कि हम दिलो जान से मेहनत करके डॉक्टर गौरव चौधरी को झबरेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीताने का काम करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि झबरेड़ा की जनता कांग्रेस पार्टी के साथ है राव बिलावल ने कहा की झबरेडा के सभी उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी के ही विजय हासिल करेंगे। कहा कि कांग्रेस के पक्ष में झबरेड़ा वाशियो के अंदर उत्साह देखने को मिल रहा है डॉक्टर गौरव चौधरी ने कहा कि हर समस्या का समाधान झबरेड़ा की जनता के विचार विमर्श से किया जाएगा।

More Stories
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप