शादी को हुए थे सिर्फ 4 महीने युवक ने खाया जहर=मौत
तहलका न्यूज़
बुग्गावाला..शादी के सिर्फ चार माह बीत जाने के बाद ही युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई इस भयभीत घटना से घर में मातम छाया हुआ हे।
जानकारी के अनुसार तमसीर पुत्र जमशेद निवासी हंसनावाला (32) ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई बताया जाता हे कि उक्त युवक का घर में लड़ाई झगड़ा चल रहा था घर की क्लेश को युवक बर्दाश्त नहीं कर सका और जहरीले पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगा लिया जवान युवक की मौत से घर गमगीन बना हुआ हे मौके पर पहुंची बुग्गावाला पुलिस ने मृतक युवक का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवा दिया।थाना अध्यक्ष भगवान महर ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही जांच पड़ताल कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ