तहलका न्यूज़
झबरेड़ा..गौकशी में फरार चल रहे आरोपी युवक को झबरेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष झबरेड़ा अंकुर शर्मा ने बताया कि अली नवाज खां पुत्र गुलशनवर उर्फ छोटा निवासी ग्राम पाड़ली गेंदा थाना झबरेडा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासों के फलस्वरूप अभियुक्त अली नवाज को रात्रि चैकिंग के दौरान इकबालपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया जब अभियुक को चैक किया तो उसके कब्जे से 1 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की लिखा पढ़ी कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया
पुलिस टीम
01. उ०नि० जय सिंह
02. हे०का० वीरेन्द्र शर्मा

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी