तहलका न्यूज़
झबरेड़ा ,,थाना झबरेड़ा क्षेत्र से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को इकबालपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर चोरों को न्यायालय में पेश कर दिया। जानकारी देते हुए इकबालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नितिन बिष्ट ने बताया कि बीते रोज असद पुत्र मेहताब निवासी नगला कुबड़ा ने अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा की गई चोरी के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया था जिसे लेकर इकबालपुर पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए तथा बाइक चोरी करने वाले गिरोह को चिन्हित कर गिरफ्तार करने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई और सुरागरशी पतासी करते हुए मुखबिर द्वारा दी गई गए सूचना के आधार पर इकबालपुर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो युवकों को सुनहटी कुजा रोड से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि उक्त चोरों ने मोटरसाइकिल की पहचान छुपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी पूछताछ में चोरों ने अपना राहुल पुत्र गोपीचंद, रजत पुत्र राजवीर उर्फ राजू निवासी ग्राम मौलना बताया। इकबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवकों की लिखा पढ़ी कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस चौकी इनचार्ज नितिन बिष्ट ने बताया कि इकबालपुर पुलिस चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार तत्पर है पुलिस क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है और रात्रि ग्रस्त भी बढ़ा दिया गया है।
पुलिस टीम में शामिल..
इकबालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नितिन बिष्ट कांस्टेबल देवेश कांस्टेबल विपिन..

More Stories
नाबालिग का अपहरण के बाद दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार..
शिक्षाविद एवं हिंदी साहित्यकार डॉ रजनीश सैनी ने विदाई समारोह में बच्चों को दिया बौद्धिक संदेश।भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना अनिवार्य,,डॉक्टर रजनीश
झबरेड़ा परिवार का यमुनानगर में हुआ एक्सीडेंट, पति-पत्नी और 4 वर्षीय बच्चे की मौत,