रुड़की।मदरसा रहमानिया में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने अतिथि के रूप में पहुंच सभी उलमाओं और रोजेदारों को रमजान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि रोजा इफ्तार के दौरान रोजेदारों द्वारा की जाने वाली दुआएं अल्लाह जरूर कबूल करता है,तो इस यकीन के साथ मौजूद सभी रोजेदारों ने दुनिया एवं मुल्क में अमन-शांति और खुशहाली की दुआ मांगी।
शादाब शम्स ने कहा कि निसंदेह रोजा इफ्तार कराना एक बेहतरीन अमल है और इसमें शामिल होकर हमें बहुत अच्छा लगता है तथा बड़ी आत्मीयता महसूस होती है।रोजा इफ्तार से पूर्व मदरसा रहमानिया के मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने विशेष दुआ कराई।इस मौके पर मदरसा रहमानिया के प्रधानाचार्य मौलाना अजहर उल हक,मौलाना अरशद कासमी,प्रशासक हाजी मोहम्मद मुस्तकीम,प्रधान बहरोज आलम,कारी मोहम्मद एहतेशाम,मौलाना मोहम्मद सदाकत,मुफ्ती फैजुल इस्लाम,मौलाना मोहम्मद यूसुफ,कारी कलीमुद्दीन,कारी मोहम्मद शाबान,कारी मुजाहिद हुसैन,फुरकान खान,मुनव्वर कुरैशी व इमरान देशभक्त आदि ने रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शिरकत की।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी