हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल को मिले गोपनीय इनपुट के आधार पर कोतवाली गंगनहर और सीआईयू की संयुक्त टीम ने बुधवार 17 सितम्बर को रूड़की के रामनगर कोर्ट परिसर में अचानक छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस की इस तत्परता से एक बड़ी वारदात होने से टल गई। पुलिस टीम ने मौके से तीन संदिग्धों को दबोच लिया, जिनके कब्जे से एक देशी पिस्टल .32 बोर, चार जिंदा कारतूस और पांच कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। वहीं, दो संदिग्ध मौके से फरार हो गए। इनमें से एक को पुलिस ने पीछा कर माधोपुर अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस मिले जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
शिकायतकर्ता को मारने कीथी साजिश
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे थाना कनखल में दर्ज धारा 302, 307 और 34 भादवि के मुकदमे की शिकायतकर्ता महिला की हत्या की योजना बना रहे थे। यदि पुलिस समय पर कार्रवाई न करती तो कोर्ट परिसर में बड़ी वारदात हो सकती थी।
गंभीर धाराओं में दर्ज हुए मुकदमे
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी
मनीकान्त शर्मा (20) पुत्र श्यामसुन्दर शर्मा, निवासी ग्राम फिटकरी मवाना, थाना इंचौली, जनपद मेरठ।
हर्षदीप मलिक (23) पुत्र राजकुमा, निवासी राहवती, थाना बहसूमा, जिला मेरठ।
राजकुमार (49) पुत्र कालू राम सिंह, निवासी राहवती, थाना बहसूमा, जिला मेरठ।
अनुज (32) पुत्र रणवीर सिंह, निवासी ग्राम झिझाडपुर, थाना फलावदा, जनपद मेरठ।
पुलिस की सक्रियता पर आमजन ने जताया आभार
हरिद्वार पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से हत्या की साजिश नाकाम रही। इस घटना के बाद आम नागरिकों ने पुलिस की सतर्कता और तत्परता की सराहना की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी चल रही है।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी