लियाकत कुरैशी
देहरादून, । समाज कल्याण विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा डीआरडीटी सभागार, देहरादून में आयोजित विशेष कार्यक्रम में हरिद्वार की पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं राज्य अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड सरकार की नामित सदस्य एडवोकेट सपना वाल्मीकि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पउष्कर सिंह धामी, समाज कल्याण मंत्री खजान दास तथा राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने सपना वाल्मीकि को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सम्मान प्राप्त होने पर एडवोकेट सपना वाल्मीकि ने उत्तराखंड सरकार एवं समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

More Stories
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा
मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस*