लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा। करीब दो वर्षों से लापता खाताखेड़ी निवासी फिरोज पुत्र तोसिफ के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले को लेकर लापता युवक के भाई द्वारा वरिष्ठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से न्याय की गुहार लगाए जाने तथा लापता फिरोज का मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है।
परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर झबरेड़ा पुलिस ने कुमारडी निवासी शादाब को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर कई घंटों तक गहन पूछताछ की हे। वहीं मामले से जुड़ी एक युवती के भी बयान दर्ज किए गए हैं।
लापता फिरोज तौसीफ (फाइल फोटो)
युवती ने लापता फिरोज के संबंध में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। लापता फिरोज के परिजन भी इंसाफ पाने के लिए कोतवाली परिसर में जमे रहे,हालांकि पुलिस ने परिजनों के सामने ही संदिग्ध शादाब से पूछताछ की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और प्राप्त तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि फिरोज के लापता होने के मामले में पुलिस लगातार साक्ष्य एकत्र कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा तथा सत्य सामने लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

More Stories
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा
मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस*