Tahelka news

www.tahelkanews.com

देहरादून में समाज कल्याण विभाग के कार्यक्रम में सपना वाल्मीकि सम्मानित

Spread the love

लियाकत कुरैशी
देहरादून, । समाज कल्याण विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा डीआरडीटी सभागार, देहरादून में आयोजित विशेष कार्यक्रम में हरिद्वार की पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं राज्य अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड सरकार की नामित सदस्य एडवोकेट  सपना वाल्मीकि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पउष्कर सिंह धामी, समाज कल्याण मंत्री  खजान दास तथा राज्य मंत्री  भगवत प्रसाद मकवाना ने  सपना वाल्मीकि को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सम्मान प्राप्त होने पर एडवोकेट  सपना वाल्मीकि ने उत्तराखंड सरकार एवं समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

About The Author