इकबालपुर। इकबालपुर पुलिस चौकी में एक फरियादी के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि वह अपनी समस्या लेकर चौकी पहुंचा था। हेड कांस्टेबल से अनुमति लेने के बाद जब वह चौकी प्रभारी के कार्यालय में अपनी बात रखने गया, तभी चौकी इंचार्ज ने कथित रूप से नाराजगी जताते हुए पूछा, “तुम अंदर कैसे घुसे?”
फरियादी का कहना है कि उसने शिष्टाचारवश कार्यालय में प्रवेश करते समय नमस्ते भी की थी, लेकिन उसकी समस्या सुनने के बजाय उसे डांट दिया गया। आरोप है कि उस समय चौकी प्रभारी मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहे थे और फरियादी को अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिला।
पीड़ित के अनुसार, इस व्यवहार से वह इतना आहत हुआ कि बिना अपनी शिकायत बताए ही चौकी से वापस लौट आया। उसका कहना है कि पुलिस चौकियां और थाने आम जनता की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के लिए बनाए गए हैं, न कि फरियादियों को भयभीत करने के लिए।
फरियादी ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से किए जाने की बात भी कही है

More Stories
डॉक्टरों पर बढ़ते हमलों के विरोध में आईएमए ने कि प्रेस वार्ता, सुरक्षा कानून और जीरो टॉलरेंस नीति की मांग, महावीर चिल्ड्रन अस्पताल में हुई मारपीट की घटना को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) में भारी रोष
एसटीएफ उत्तराखण्ड का बड़ा एक्शन: बाजपुर में नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़, एक लाख टैबलेट सहित भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद
हरेला पर्व के शुभ अवसर पर ग्राम प्रधान चौधरी कुलबीर सिंह ने लगाए घर आंगन में हरे-भरे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश