हरिद्वार। जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के चेयरमैन पद पर चौधरी बिजेंद्र सिंह की नियुक्ति पर बासवाखेड़ी निवासी मनोज प्रधान ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वामी अतेश्वरानंद का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
मनोज प्रधान ने अपने बयान में कहा कि “आदरणीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं आदरणीय स्वामी अतेश्वरानंद जी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार, जिन्होंने चौधरी बिजेंद्र सिंह जी को जिला सहकारी बैंक, हरिद्वार का चेयरमैन बनाए जाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।”
उन्होंने चौधरी बिजेंद्र सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी पूरी टीम और सभी सहयोगियों का भी आभार जताया। मनोज प्रधान ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर सहयोग और समर्थन देने वाले सभी लोगों का योगदान सराहनीय है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चौधरी बिजेंद्र सिंह अपनी नई जिम्मेदारी को निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा जिला सहकारी बैंक और क्षेत्र के हित में निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि चौधरी बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में बैंक को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

More Stories
जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के उप चेयरमैन बने सुशील राठी, समर्थकों ने किया स्वागत
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर बिजेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर सुशील राठी का नाम घोषित..पूरी रात चली भाजपा पार्टी पदाधिकारियों में खींचतान..
सड़क पर राहगीरों से गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार,,