Tahelka news

www.tahelkanews.com

जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के उप चेयरमैन बने सुशील राठी, समर्थकों ने किया स्वागत

Spread the love

हरिद्वार। जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के उप चेयरमैन पद पर सुशील राठी के चुने जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर है। उप चेयरमैन बनने के बाद समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर समर्थकों ने सुशील राठी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राठी के अनुभव और सक्रियता से जिला सहकारी बैंक के कार्यों को और बेहतर दिशा मिलने की उम्मीद है।
स्वागत के दौरान मौजूद लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सुशील राठी ने सभी समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि वह बैंक और सहकारिता क्षेत्र के हित में पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का प्रयास करेंगे।

About The Author