झबरेड़ा। ग्राम मानकपुर में किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेलों से लगातार उपकरण चोरी होने की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है। चोरी की बढ़ती शिकायतों को लेकर ग्रामीण ग्राम प्रधान के साथ थाना झबरेड़ा पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को अपनी पीड़ा से अवगत कराया। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की।
ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर पुलिस अधिकारी और ग्राम प्रधान मानकपुर ने मौके पर पहुंचकर खेतों में लगे ट्यूबवेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्यूबवेलों से चोरी किए गए उपकरणों और क्षतिग्रस्त सामान को भी देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि चोर खेतों में लगे ट्यूबवेलों के जरूरी उपकरणों को निशाना बना रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस चोरी की घटनाओं की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चोरों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा।
पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं पर जल्द कार्रवाई होने की उम्मीद जताई।

More Stories
चौधरी बिजेंद्र सिंह के जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के चेयरमैन बनने पर मनोज प्रधान ने जताया आभार
जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के उप चेयरमैन बने सुशील राठी, समर्थकों ने किया स्वागत
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर बिजेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर सुशील राठी का नाम घोषित..पूरी रात चली भाजपा पार्टी पदाधिकारियों में खींचतान..