Tahelka news

www.tahelkanews.com

विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव आजाद क्रांतिकारी के निवास पर सादगी के साथ मनाया गया

लियाक़त कुरैशी news1express

भगवानपुर–: 26 अप्रैल : भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव सुनील उर्फ कुक्कू पंडित आजाद क्रांतिकारी के धीमान वाली गली स्थित आवास में भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर मनाया गया।
इस अवसर पर परशुराम भगवा वाहिनी अध्यक्ष सुनील उर्फ कुक्कू पंडित आजाद क्रांतिकारी ने कहा कि भगवान परशुराम जी हमारे आराध्य देव है आज उनका जन्मोत्सव पूरा विश्व मना रहा है। भगवान परशुराम जी एक जाति विशेष के भगवान नहीं थे अपितु वह विष्णु भगवान के छठे अवतार होने के कारण सर्वसमाज के भगवान थे। उनकी पूजा-अर्चना पूरा विश्व करता है। आज हमारे देश में केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन घोषित किया हुआ है जिस कारण भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव सार्वजनिक स्थानों पर नहीं मनाया जा रहा हैं। लेकिन सभी धर्म प्रेमी निज निवास स्थान पर भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव पूजा-अर्चना, हवन आदि करके अपने परिवार के साथ मना रहे हैं। आजाद क्रांतिकारी ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य का विषय है की भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव आज पूरा विश्व मना रहा है। भगवान परशुराम जी को शस्त्रों का बहुत अधिक ज्ञान था और शास्त्रों का तो था ही। उनकी शस्त्र विद्या से कर्ण जैसे योद्धाओं ने शिक्षा ग्रहण की थी।. कुक्कू पंडित क्रांतिकारी ने कहा कि भगवानपुर नगर परशुराम भगवा वाहिनी ने यह निर्णय लिया था कि अबकी बार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव जयंती समारोह सब अपने अपने निवास पर आयोजित करेंगे। अपने परिवार जनों के साथ मिलकर बनाएंगे।
कुक्कू पंडित आजाद क्रांतिकारी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव जयंती के उपलक्ष में आयोजित परशुराम भगवा वाहिनी द्वारा इस बार भी भगवान परशुराम शोभायात्रा का आयोजन बड़ी धूमधाम से होता लेकिन करोना महामारी के चलते इस वर्ष भगवान परशुराम शोभायात्रा स्थगित करनी पड़ी है। अगले वर्ष भगवान परशुराम शोभायात्रा बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।आज वह समय आ गया है जब हमें भगवान परशुराम जी के आदर्शों पर चलना चाहिए और हम सबको एक होकर भाईचारे से रहना चाहिए। भगवान परशुराम जी सब के आराध्य देव है उन्होंने परशुराम जन्मोत्सव व अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि इस पर्व पर कोरोना महामारी के संक्रमण एवं लॉकडाउन के चलते कमजोर वर्ग की मदद के लिए आगे आएं! जरूरतमंद लोगों की सेवा करें एवं कोरोना महामारी को समाप्त करने में सरकार के साथ एकजुट होकर अपना योगदान दें !इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल, मंडल भाजपा महामंत्री कमल वर्मा, पंडित शुभम चाणक्य, संजय धीमान , निशांत शर्मा, विनीत शर्मा, मुकेश धीमान, सुरेंद्र धीमान, गौरव शर्मा, शुभम शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

%d bloggers like this: