Tahelka news

www.tahelkanews.com

छात्रवृत्ति घोटाले में फरार चल रहें वांछित व इनामी नवीन व अमित को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार//

Spread the love

 

रिपोर्टर घसीटा हसनसाबरी

पिरान कलियर।–कलियर थाना अंतर्गत धनौरी चौकी पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित व इनामी चल रहें दौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा है।
पुलिस के मुताबिक नवीन कुमार सैनी पुत्र तेजपाल सिंह,व अमित कुमार सैनी पुत्र विजय पाल सिंह निवासीगण ग्राम किशनपुर जमालपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार काफी समय से छात्रवृत्ति घोटाले में फरार चल रहें थे।पुलिस ने दौनों आरोपियों की अधिक तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नही लगा।तो पुलिस के उच्चाधिकारियों ने दोनों आरोपियों के ऊपर इनाम घोषित किया।इनाम घोषित होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ और तेज कर दी।पुलिस को मुखबिर द्वारा सुचना मिली की छात्रवृत्ति घोटाले के फरार आरोपी अपने घरों पर है और कही फरार होने की फिरोक मे है पुलिस ने दोनों आरोपियों के घरों पर दबिश देकर उनको गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल ने बताया की आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।जहा से उक्त आरोपियों को जेल भेजा है।पुलिस टीम मे यशवंत सिंह खत्री,कॉस्टेबल मेहन्द्र सिंह,श्रीकांत आदि मौजूद रहें।

About The Author

You may have missed