रुड़की।कोरोनावायरस से बचाव के लिए जहां सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क उपयोग आदि का पालन करना आवश्यक है,वहीं इसके बचाओ के चलते नगर निगम कार्यालय के मुख्यद्वार पर एक एटीएम मास्क मशीन स्थापित की गई है,जिसमें पांच रुपये का सिक्का डालने पर एक मास्क तुरंत निकलेगा।मेयर गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त नूपुर वर्मा द्वारा एटीएम मास्क मशीन का उद्घाटन किया गया।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि एक उच्च क्वालिटी का स्वदेशी निर्मित मास्क नगरवासियों को निशुल्क के बराबर रेट पर उपलब्ध रहेगा।नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भी इस प्रकार की मशीन लगा जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट,बीइंग भागीरथ फाउंडेशन के शेखर पालीवाल,विनीत गोयल, डायरेक्टर प्रदीप तनेजा, शुभम विश्नोई,शुभम सैनी, नवीन राठौर व अंजुम गौर आदि मौजूद रहे।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल