लियाकत कुरैशी
भगवानपुर:- 9 अगस्त 2020 को भारत छोड़ो आंदोलन की 78 वीं वर्षगांठ पर बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर, हरिद्वार के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने छात्र छात्राओं को ऑनलाइन संबोधित करते हुए भारत छोड़ो आंदोलन की महत्ता पर प्रकाश डाला।
प्रधानाचार्य ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा दिया गया *भारत छोड़ो आंदोलन* के नारे का उद्देश्य अंग्रेजों को भारत से निकालकर भारत से ब्रिटिश हुकूमत को समाप्त करना था l गांधीजी के आव्हान पर समूचे देश में 9 अगस्त 1942 से *अंग्रेजों भारत छोड़ो* आंदोलन एक साथ प्रारंभ हुआ lइस घोषणा के बाद महात्मा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गयाl तब गांधी जी ने नारा दिया
*करो या मरो*
गांधीजी के आव्हान पर संपूर्ण राष्ट्र में अंग्रेजो के खिलाफ एक जबरदस्त मुहिम चलीl प्रत्येक देशवासी के मन में अंग्रेजों के विरुद्ध गुस्से से उबाल आने लगाl तब लाल बहादुर शास्त्री जैसे शांति प्रिय नेता को भी कहना पड़ा
*मरो नहीं मारो*
तब अंग्रेजों ने 19 अगस्त 1942 को लाल बहादुर शास्त्री जी को भी गिरफ्तार कर लियाl प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने बताया कि *भारत छोड़ो आंदोलन* में 940 लोग मारे गए, 630 घायल हुए तथा 18000 से अधिक नेताओं को नजरबंद किया गया l
वरिष्ठ शिक्षक संजय पाल ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन का उद्देश्य भारत को तुरंत आजाद करने के लिए अंग्रेजी शासन के विरुद्ध एक सविनय अवज्ञा आंदोलन था।
डॉ विजय त्यागी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि 9 अगस्त 1925 को ही ब्रिटिश सरकार का तख्ता पलटने के लिए *राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में *हिंदुस्तान प्रजातंत्र संघ* के जुझारू कार्यकर्ताओं ने काकोरी कांड किया था l तब से इस दिवस को हम काकोरी कांड स्मृति दिवस के रूप में भी मनाते रहे हैंl

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2026–27 का बजट किया प्रस्तुत..2025-26 के सापेक्ष 10.41 प्रतिशत की हुई वृद्धि ..
सोशल मीडिया से दूर रहकर भविष्य निर्माण पर ध्यान दें युवा – एसएसपी,, हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में महिला दिवस के दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन
भाजपा से झबरेड़ा में नए चेहरे की एंट्री, ब्लॉक प्रमुख उतरे मैदान में.. गांव गांव जाकर की मुलाकात