लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा:-आमने सामने की बाइक भिड़ंत में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई तथा 4 वर्षीय बच्चे सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया!
मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र पुत्र कैलासीराम निवासी मौलना थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार अपनी बहन प्रतिभा पत्नी अनिल कुमार उसके 4 वर्षीय बच्चे नोनू व ढाई वर्षीय पुत्री आरवी UA 07L-2930 ct100 पर बैठाकर अपने ताशीपुर से अपने घर आ रहा था जैसे ही वह हीराहेड़ी तिराहा पर पहुंचा तो इकबालपुर की ओर जा रहे discovere बाइक UA08E 3116 पर सवार पंकज उर्फभोला पुत्र आदेश व रजनीश पुत्र उम्मेद निवासी ताशीपुर के साथ जबरदस्त आमने सामने की बाइक भिड़न्त हो गई जिससे मोटरसाइकिल पर बैठे सवार सड़क पर जा गिरे और और गंभीर रूप से घायल हो गए एक्सीडेंट को देखते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गई सूचना पर पहुंची एंबुलेंस तथा स्थानीय पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया!
चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के बाद जितेंद्र निवासी मौलना को मृत घोषित कर दिया और घायल व्यक्तियों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया 35 वर्षीय जितेंद्र की मृत्यु की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया तथा गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई सूत्रों का कहना है यदि जितेंद्र ने हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी बताया जाता है कि मृतक जितेंद्र ने हेलमेट पीछे बैठी अपनी बहन को पकड़ा रखा था

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल