लियाक़त कुरैशी
झबरेड़ा:-गांव मानकपुर आदमपुर में पिछले 2 महीनों में चोरो के द्वारा किसानों के लगभग 70 ट्यूबवैलो से मोटर केवल, स्टार्टर, ऑपरेटर, कट आउट, आदि समान चुरा लिया है जिसकी तहरीर 2 बार पुलिस को दी जा चुकी हैं लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्य वाही आज तक अमल में नही लायी गयी जिससे किसानों को लगभग लाखो रुपये का चूना लगा है,
इकबालपुर क्षेत्र के लोग पहले ही मिल द्वारा पिछले 3 सालो का गन्ना भुगतान न होने से आर्थिक तंगी झेल रहे है, आज रात ही चोरों द्वारा लगभग 20 ट्यूबवेल पर चोरी की जिसके संबंध में आज सैकड़ों किसान थानाध्यक्ष से मिलने पहुचे, जहाँ पुलिस ने कार्यवाही की बात की हैं किसानों मे भारी रोष है किसान रफल सिंह, लीलू मुखिया, हुकम सिंह, महक सिंह, सचिन नेता, पंजाब सिंह, केहरसिंह, सुशील, महिपाल, मामचंद,शेखर पंडित, विनोद कुमार, शेषराज, पपन, गजराज, ओमवीर आदि रहे।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ