लियाक़त कुरैशी
रुड़की।नगर निगम सभागृह में पुलिस अधिकारियों एवं व्यापारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।मेयर गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि स्वच्छता को लेकर प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह इस अभियान से जुड़कर भारत स्वच्छता मिशन को मजबूत करें।रुड़की नगर निगम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए जरूरी है कि गंदगी को अपने आसपास इकट्ठा ना होने दें तथा घर और मकान का कूड़ा नगर निगम के कूड़ा वाहन में ही डालें।आगामी वर्ष-2021 में रुड़की नगर निगम को एक बार फिर स्वच्छता में प्रदेश में प्रथम लाना है,जिसके लिए नगर निगम पूरी तरह से प्रयासरत है और स्वच्छ एवं सुंदर रुड़की बनाने के लिए लगातार सैनिटाइजर व डेंगू की दवाई का छिड़काव, प्रत्येक गलियों में कूड़ेदान व डस्टबिन का वितरण,चूने का छिड़काव एवं नगर को सुंदर वह हरा भरा बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण आदि का कार्य प्रमुखता से किया जा रहा है।इस अवसर पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल,रामवीर सिंह,अरविंद कश्यप,प्रमोद जौहर,प्रवीण मेहंदीरत्ता सहित नगर निगम के अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल